महिला नेत्री और कांग्रेस नेता घायल, स्कार्पियो-बस में हुई टक्कर
मुंगेली।
मिली जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो चालक भी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. सरगांव प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. वर्मा दंपत्ति पथरिया से सरगांव जा रहे थे, तभी सरगांव थाना के बावली गांव में हादसे का शिकार हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त सड़क पर चीख-पुकार मच गई. गंभीर हालत में तीनों को अस्पताल भेजा जा रहा है. वहीं वर्मा दंपत्ति को गाड़ी को काटकर निकाला गया है. दोनों बुरी तरह से फंस गए थे. गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं.




