अन्यन्यूज़

Ajab-Gajab : रसगुल्ले को लेकर शादी में हुआ विवाद, दुल्हन के मौसा की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में पसरा मातम…

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

मैनपुरी : शादी के घरों में आपने अक्सर घराती और बाराती के बीच झगड़ा होते हुए देखा होगा। मगर उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां महज एक छोटी सी बात पर हुए विवाद से शादी के घर में मातम छा गया। ये पूरा विवाद महज रसगुल्ले को लेकर हुआ था।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दरअसल, रणबीर सिंह नाम का एक शख्स अपने साले रामकिशोर के साथ बीकापुर में अपने साढ़ू की लड़की की शादी में आया था। ये एक लड़की की शादी में आये थे। जहां पर आए बारातियों के खाना खाने के बाद रसगुल्ले की चोरी शुरू हो गई। हैरानी की बात तो ये है कि ये रसगुल्ला (Rasgulla) गांव के ही दो युवक चुरा रहे थे।

दोनों युवक रसगुल्लों से भरी बाल्टी लेकर जाने लगे तो रणबीर और रामकिशोर ने उन्हें रोका जिसकी वजह से ये झगड़ा शुरू हुआ फिर ये झगड़ा मारपीट में बदल गया। जिसकी वजह से दुल्हन के मौसा यानि रणबीर सिंह की कई लोगों ने मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक दूसरे शख्स को गंभीर हालात में सैफई के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button