Ajab-Gajab : 4 प्रेमियों के साथ भागी युवती, अब कन्फ्यूज किसके साथ करू शादी, जानें अजब-गजब मामले की पूरी कहानी…

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर मे एक ऐसा हैरतंगेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा, लेकिन यह हकीकत है। यहां एक लड़की पहले तो चार लड़कों के साथ भाग गई और फिर बाद में उसके सामने मुश्किल ये पैदा हो गई कि वह शादी किसके साथ करे। लड़की को समझ नहीं आया कि वह अब चार लड़कों में से किसके साथ शादी करे। इसके बाद मामला पंचायत तक पहुंचा और वहां फैसला हुआ कि शादी किसके साथ होगी।

चार लड़कों के साथ भागी थी युवती
मामला अंबेडकर नगर के अजीमनगर थाने का है। कुछ दिन पहले यहां चार लड़के एक लड़की को भगाकर उसके घर से कहीं दूर ले गए। आरोपियों ने कुछ दिन लड़की को अपने रिश्तेदारों के वहां छिपाकर रखा लेकिन जब लड़की के परिजनों ने खोजबीन की तो सभी पकड़े गए। इसके बाद जब युवती के परिजन आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करे लगे तो सबको डर सताने लग गया और मामला सीधे पंचायत स्तर तक पहुंच गया।

लड़की हुई कंफ्यूज
चार लड़कों के साथ भागी युवती अब इस बात को लेकर परेशान हो गई कि आखिर वह किस लड़के से शादी करे। इसके बाद पंचायत में फैसला हुआ कि लड़की के लिए कौन सा लड़का ठीक रहेगा। पंचायत में चारों युवकों के नाम की पर्ची डाली गई और एक बच्चे से पर्ची निकालने को कहा गया। इसके बाद जो पर्ची निकली उसी के नाम पर शादी के लिए मुहर लग गई। इसके साथ ही विवाद भी सुलझ गया।

निकाला अनूठा तरीका
खबर ये भी है कि जब चारों युवक पकड़े गए तो किसी ने भी लड़की के साथ शादी के लिए हामी नहीं भरी। इसके बाद सभी से बातचीत की गई और फिर पंचायत ने पर्ची के जरिए दूल्हा ढूंढने का अनूठा तरीका निकाला। जिसके मुताबिक, जिसके नाम की पर्ची निकलेगी उसी से लड़की की शादी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button