अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीयन

Koriya। देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत Indian Army में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिला है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

चार चरणों में होगी भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 1 से 15 जून 2026 के बीच ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों पर चयन किया जाएगा—

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेडसमेन (8वीं एवं 10वीं पास)

अभ्यर्थियों की आयु 17½ वर्ष से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। वहीं शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार 8वीं, 10वीं या 12वीं पास रखी गई है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में ये होंगे मापदंड

फिजिकल टेस्ट में अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होगा, जिनमें—

  • 1.6 किलोमीटर दौड़
  • पुल-अप
  • 9 फीट गड्ढा कूद
  • बैलेंसिंग बीम

सामान्य ड्यूटी के लिए न्यूनतम 162 से 168 सेंटीमीटर ऊंचाई, 47 से 50 किलोग्राम वजन और 77 सेंटीमीटर सीना (5 सेंटीमीटर फुलाव के साथ) निर्धारित किया गया है।

चार साल की सेवा में मिलेगा आकर्षक पैकेज

अग्निवीरों को चार वर्ष की सेवा अवधि के दौरान आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा—

  • प्रथम वर्ष: लगभग 30,000 रुपये प्रति माह
  • द्वितीय वर्ष: लगभग 33,000 रुपये
  • तृतीय वर्ष: लगभग 36,500 रुपये
  • चतुर्थ वर्ष: लगभग 40,000 रुपये

सेवा अवधि पूरी होने पर करीब 11 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज भी प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए देश सेवा के साथ अपना उज्ज्वल भविष्य बनाएं और आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें। साथ ही किसी भी प्रकार के दलाल या बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Leave a review