हेल्पिंग हैंड्स चैरिटी ग्रुप का सद्भावना सम्मेलन सम्पन्न

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज संपर्क सूत्र= 8815207296

छुरा-गरीब असहाय जरुरतमंदों के सहायतार्थ व मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है इस उद्देश्य को लेकर संचालित सेवा संस्था हेल्पिंग हैंड्स चैरिटी ग्रुप छुरा का सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने पर सद्भावना सम्मेलन का आयोजन स्थानीय मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक मेडिकल आफिसर कीर्तन साहू रहे।अध्यक्षता खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने की।विशेष अतिथि केरुप में नथमल शर्मा वरिष्ठ नागरिक, रिंकू सचदेव उपाध्यक्ष नपं, यशपेन्द्र शाह राजमहल छुरा, अब्दुल समद खान। पूर्व अध्यक्ष नपं, मक्खू दीक्षित वरिष्ठ पार्षद नपं, समीम खान पूर्व उपाध्यक्ष नपं, भावे साहव‌ एस डी ओ सिचाई विभाग, विकास पारख रायपुर हरीश ठक्कर गरियाबंद हेमचंद देवांगन मंचासीन रहे।सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा मा भारती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित किए पश्चात अतिथियों का स्वागत अभिनंदन हेल्पिंग हैंड्स चैरिटी ग्रुप के सदस्यों द्वारा बैच लगाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर किया गया। हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के गठन उद्देश्य एवं सदस्यों की सहभागिता के संबंध में मोहनी गोस्वामी और रीझे यादव के द्वारा प्रस्तावना व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। आय व्यय एवं सदस्यता ग्रहण करने की नियमावली को अमिताभ जैन ने जानकारी दी। हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप से जुड़े गरियाबंद के अंकित जैन, फिंगेश्वर से सत्येन्द्र साहू, महासमुंद से अन्नपुर्णा देवांगन, दीपक दीवान दुर्ग आदि ने अपने अनुभव व विचार रखे।विगत तीन‌ वर्षो में जिन हितग्राहियों की संस्था द्वारा सहयोग मदद किया गया उनकी विडियो क्लीप प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाई गई। मुख्य अतिथि की आसंदी से कीर्तन साहू ने कहा कि पीड़ित असहाय जरुरतमंद की मदद करने से बड़ा धर्म नहींं हो सकता,ईश्वर कृपा से हमें मानव जीवन मिला है। इंसान ही इंसान के काम आता है।दया दान उपकार ही मानव को सत्कर्म सीखाता है। खोमन चंद्राकर ने कहा कि तन मन और धन से निस्वार्थ सेवा में लगे हेल्पिंग हैंड्स ग्रुुप के सदस्यों को नमन करता हूं।पुरुषार्थ के रास्ते पर चलना बड़ा कठिन होता है परन्तु जो इस रास्ते पर चलता है वह महान होता है। वरिष्ठ नागरिक नथमल शर्मा ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि हमारे धर्म शास्त्रों व पुराणों में भी दान की महिमा का वर्णन किया गया है दान करने से धन नहीं घटता बल्कि एक हाथ से किया गया दान हजारो हाथों से वापस आता है। दूसरों की भलाई के समान पुण्य दूसरा नहीं है।माता पिता की सेवा, गुरु का सम्मान मनुष्य का परम धर्म है। सद्भभावना सम्मेलन को समद खान, भावे साहब, हरीश ठक्कर, विकास पारख आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू, मोहनी गोस्वामी और देवेन्द्र सिन्हा ने किया आभार सलीम मेमन के द्वारा व्यक्त किया गया। सम्मेलन में आये अतिथियों एवं नागरिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। सद्भभावना सम्मेलन को सफल बनाने मे हेल्पिंग हैंड्स ग्रुप के सदस्यों आनंद गुप्ता, लक्की मेमन, रामकरण त्रिवेदी, ललित वर्मा, चितरंजन चंद्राकर , सफर सचदेव, इमरान अली, यशवंत नायक , पुरुषोत्तम साहू, सतेंद्र साहू, गोपाल सोनी , आनंद सारस्वत , प्रमोद ध्रुव ,भूपेंद्र देवदास , विमल पुरोहित, कमलेश साहू, भोजराम साहू ,हूमन सिन्हा, तरुण वर्मा, नेमीचंद यादव, घनश्याम यदु, नागेंद्र सेन, प्रतीक शर्मा, दुर्गेश अर्पण सेन, घनश्याम साहू, ओमप्रभा साहू, स्वाती वर्मा, मीनू देवदास सपना कंसारी, सबीना नाज, रश्मि गुप्ता , जयसुधा गुप्ता , रजनी चंद्राकर , मीरा शर्मा, ममता साहू, डी श्रीदेवी के साथ साथ नगर के गणमान्य रमेश जायसवाल, विजय गुप्ता, यशवंत यादव,राकेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, शैलेन्द्र दीक्षित, अखिल चौबे, अशोक थदानी, कारासेठ, हेमंत कंसारी, महेंद्र द्विवेदी, मनीष सारडा, किसन सोनी, जगत कंवर, मन्नान, भुनेश्वर यादव, तोरण साहू, रजत कुकरेजा, योगेश्वर कंवर, समीर सचदेव, भीम निषाद, यूसुफ भाई, ईश्वर सिन्हा सहित नगर के कर्मचारी व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button