दिवाली पर अपनों को भेजें ये खास संदेश और दें शुभकामनाएं

दिवाली का पर्व हर साल बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 4 नवंबर को मनाया जाने वाला है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। हम सभी जानते हैं कि दिवाली हिंदू धर्म का बहुत बड़ा त्योहार माना जाता है और धनतेरस के दिन से इस महापर्व की शुरुआत होती है और ये भाई दूज तक चलता है। यह पंचदिवसीय त्यौहार है और इस त्यौहार में कार्तिक मास की अमावस्या को मां लक्ष्मी और भगवान गणपति की पूजा की जाती है। वहीं इस दिन को बड़ी दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इसी खास मौके के दौरान लोग अपने अपनों को कुछ ख़ास संदेश भेजकर बधाई देते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ सन्देश जो आप अपने अपनों को भेज सकते हैं और दिवाली की शुभकामाएं दे सकते हैं।

– दीए की रोशनी से,
सब अन्धेरा दूर हो जाए,
दुआ है कि आप जो चाहो,
वो सब खुशी मंज़ूर हो जाए,
दिवाली 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

– लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
सोने चांदी से भर जाए आपका घर बार,
जीवन में आएं ख़ुशियां अपार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार,
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

– धन धान्य से भर जाए घर, हो वैभव अपार,
खुशियों के दीपों से सज्जित, हो सारा संसार,
आंगन विराजे लक्ष्मी, आओ करें सत्कार,
आंगन मे भर दें उजाला, दीपों का ये त्योहार।
शुभ दिवाली 2021

– चांद की चांदनी मुबारक, सूरज को रौशनी मुबारक,
आपको और आपके पूरे परिवार को दीपावली मुबारक।
शुभ दीपावली 2021

– पल पल से बनता है अहसास,
अहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनता है रिश्ता,
और रिश्ते से बनता हैं कोई खास
हैप्पी दिवाली 2021

– प्रकाश व खुशियों के महापर्व,
दीपावाली में आपके जीवन में,
सुख, शांति और समृद्धि लाए।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!

– आई दिवाली संग खुशियां हज़ार लेकर,
मनाओ हर घर उत्सव इसकी बधाई देकर,
हंसते मुस्कुराते दीप आप जलाना,
जीवन में अपने हजारों खुशियां लाना।
शुभ दीपावली 2021

– दीपक की रौशनी से झिलमिलाता आंगन हो,
पटाख़ों की गूंज से आसमान रौशन हो,
ऐसे झूम के आए ये दिवाली
हर तरफ खुशियों का माहौल आपका हो।
शुभ दिवाली 2021

– दीपावली की शुभ बेला में,
अपने मन का अन्धकार मिटाएं,
मिठाइयां खाएं, पटाखे चलाएं,
दीपों का ये त्योहार मनाएं।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

– गणपति और मां लक्ष्मी आपके दुखों का नाश करें,
रौशनी के दीप आपके घर में खुशहाली लाएं।
दिवाली की ढेर सारी बधाई

– मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख दर्द अपने भूलकर,
सबको गले लगाना,
प्यार से ये दिवाली मनाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button