भीम आर्मी का सीएम हाउस घेराव आज, सतनामी समाज के बंदियों की रिहाई की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज भीम आर्मी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में देशभर से भीम आर्मी के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद सतनामी समाज के लोगों की रिहाई और उन पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर किया जा रहा है।

प्रदर्शन की रूपरेखा

प्रदर्शन की शुरुआत आज दोपहर 12 बजे होगी। बुढ़ा तालाब (पुराना धरना स्थल) से भीम आर्मी के कार्यकर्ता और सतनामी समाज के लोग मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।

पृष्ठभूमि

गौरतलब है कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में सतनामी समाज के कई लोग जेल में बंद हैं। उनकी रिहाई की मांग को लेकर चंद्रशेखर आजाद पहले भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ चुके हैं। उन्होंने जेल में बंद लोगों से मुलाकात कर सरकार से जल्द उनकी रिहाई की अपील की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि यदि सरकार कार्रवाई नहीं करती, तो भीम आर्मी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।

आज के इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के अलावा सतनामी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Share This Article
Leave a review