
BIG BREAKING : चेंबर चुनाव : इन जिलों के चुनाव परिणाम हुए घोषित, इधर विरोध के बाद हटाए गए मतगणना अधिकारी
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर
रायपुर/बिलासपुर। चेंबर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के चुनाव में मतगणना के आगे बढ़ने के साथ स्थिति धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। विभिन्न जिलों से अब परिणाम सामने आ रहे है। इसी बीच खबर है कि मतगणना के दौरान हंगामे की खबर सामने आई है। मतगणना की कार्यशैली को लॉकर व्यापारियों ने ऐतराज जताया। जिसके बाद मतगणना अधिकारी को हटा दिया गया। व्यपारियो के ओर से लगातार मतपत्रों की गिनती को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। व्यापारी एकता पैनल के मतगणना प्रतिनिधि इस पर भड़क गए, जिसके बाद अधिकारी को काम से हटा दिया गया।
वहीं दूसरी ओर कोरबा से मंत्री पद के लिए व्यापारी एकता पैनल के एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद में जय व्यापार पैनल की जीत हुई है। मुंगेली से उपाध्यक्ष पद में व्यापार एकता पैनल और मंत्री पद में जय व्यापार ने बाजी मारी है। जबकि गरियाबंद जिले में उपाध्यक्ष पद में व्यापारी एकता पैनल और मंत्री पद में जय व्यापार ने जीत दर्ज की है। रायगढ़ में उपाध्यक्ष व मंत्री के पदों पर व्यापारी एकता की जीत हासिल की है। वहीं बलौदा भाटापारा जिले में उपाध्यक्ष और मंत्री पद में जय व्यापार जीत दर्ज की है।
इससे पहले भिलाई और बिलासपुर में उपाध्यक्ष और मंत्री के चुनाव में जय व्यापार पैनल के प्रत्याशी को जीत मिली है। वहीं जांजगीर में व्यापारी एकता पैनल ने कब्जा जमाया है। कोरिया और बचेली में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों की जीत के बाद बिलासपुर और भिलाई से जय व्यापार पैनल ने जोरदार तरीके से खाता खोला है। दोनों ही स्थानों पर उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर पैनल के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
बिलासपुर में उपाध्यक्ष पद के लिए जय व्यापार पैनल के नवदीप सिंह अरोरा ने तो मंत्री पद के लिए अनिल वाधवानी ने भारी मतों से चुनाव जीता है। वहीं भिलाई में उपाध्यक्ष के पद पर पैनल के महेश बंसल और मंत्री के पद पर मनोज बक्त्यानी ने जीत हासिल की है। जांजगीर में उपाध्यक्ष पद पर व्यापारी एकता पैनल के सुनील सोनी और मंत्री पद पर सतीश अग्रवाल ने जीत हासिल की है. कोरबा में व्यापारी एकता पैनल ने एकतरफा जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर विजय अग्रवाल निर्विरोध तो मंत्री पद पर परमानन्द अग्रवाल ने जीत हासिल की।