छत्तीसगढ़

BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत ने कहा-जांजगीर कांड पर चुप क्यों हैं प्रियंका गांधी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जांजगीर में हुए 55 साल की महिला के दुष्कर्म मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। रायपुर पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत ने इस घटना पर बयान जारी किया है। भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में हुई इस गंभीर घटना पर प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं। देश के कुछ राज्यों में चुनाव के दौरान महिला अधिकारों की बात करने वाली प्रियंका गांधी अब कहां हैं।

दीप्ति ने कहा कि छत्तीसगढ़ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का राज्य है। इसे शांति के द्वीप के रूप में जाना जाता है, लेकिन जिस तरह से छत्तीसगढ़ में महिला असुरक्षित है और प्रदेश अशांत हो गया है इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार हैं। कथित तौर पर महिला सुरक्षा की बात करने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में भी कुछ कहना चाहिए।

शराब की वजह से सुरक्षित नहीं महिलाएं
दीप्ति गुरुवार को जांजगीर में हुए विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि यहां अवैध नशे का कारोबार फैला हुआ है। जिसके कारण ही महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित नहीं है और अपराध की घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। दीप्ति ने जांजगीर कांड की तुलना दिल्ली के चर्चित निर्भया कांड से की। उन्होंने कहा यहां निर्भया पार्ट टू हुआ है। इससे दुखद क्या हो सकता है कि एक निगरानीशुदा बदमाश जघन्य अपराध की घटना को अंजाम देता है और उसके बाद भी पुलिस को इसकी खबर नहीं होती।

5153 रेप केस
विधानसभा में पेश आंकड़ों का जिक्र करते हुए दीप्ति ने कहा कि आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड है कि छत्तीसगढ़ में इन 37 महीनों में 5153 अनाचार के मामले दर्ज किए गए हैं। हर पांच घंटे में एक महिला अनाचार की शिकार हुई है यह बेहद ही दुर्भाग्य जनक है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं असुरक्षित है उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।

जांजगीर में जो हुआ सुनकर हर कोई हैरान
दरअसल, 2 जुलाई की रात जांजगीर-चांपा के अकलतरा में 55 साल की एक महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी की गई। अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया। उसके गले और छाती को पैरों से रौंद डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। महिला के बच्चे नहीं थे और उसके पति की मौत हो चुकी थी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button