
बाघ के हमले से दो ग्रामीण की मौत एक जख्मी।
सूरजपुर-मामला सूरजपुर जिले के भैयाथान ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन का है जहाँ बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी है।जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना सोमवार की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बन गई है।बताया गया है कि सोमवार की सुबह कालामांजन के समय लाल 32 पिता रूप साय,कैलाश सिंह पिता बाल साय 35, राय सिंह पिता रुज बिहारी 30 सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने तीनो पर हमला कर दिया जिससे समयलाल कि मौत मौके पर ही हो गई और दो अन्य लोगो को जख्मी हालत में सूरजपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां एक व्यक्ति को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था और मेडिकल कॉलेज में उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया और दूसरे व्यक्ति का इलाज सूरजपुर जिला अस्पताल में चल रहा है और उसे भी गंभीर चोटे आई है ।वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में तेंदुए के आहट की खबरे है वैसे में यह साफ नही है कि हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने,लेकिन इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है।
Tiger killed 2 man: सुबह करीब 6 बजे गांव से लगे जंगल में तीनों लकड़ी लेने निकले थे, क्षेत्र में बाघ होने की ग्रामीणों को नहीं थी सूचना, वन विभाग द्वारा तेंदुआ के होने की बताई जा रही बात
सूरजपुर जिले के ओडग़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कालामांजन से लगे जंगल में सोमवार की सुबह 6 बजे 3 ग्रामीण युवा लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ ने तीनों पर इस कदर हमला किया था कि उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाना पड़ा। यहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों में से एक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया था। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है । इधर ओडग़ी ब्लॉक के कालामंजन से लगे स्कूलों में बीईओ के निर्देश के बाद छुट्टी कर दी गई है। वहीं क्षेत्र में बाघ के आने और हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
इलाका कुदरगढ़ धाम से लगा हुआ है जिस जगह पर बाघ ने युवकों पर हमला किया वहां से कुदरगढ़ धाम करीब मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर इन दिनों कुदरगढ़ में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हर दिन माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। और घटना के बाद से ही प्रशासन, वन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
इधर वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है। वन विभाग ने हमला बाघ ने किया या तेंदुआ अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।






