खुशखबरी… आंगनबाड़ी के 50,000 पदों पर जल्द होगी भर्तियां, बिना देरी करें देखें डिटेल नहीं तो…

लखनऊ। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लोगों के ​लिए अच्छी खबर है। खासकर महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश बाल विकास व पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी के कई पदों में जल्द ही बंपर भर्ती निकालने वाली है। बता दें ​कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा।

खबरों की माने तो प्रदेश में 50 हजार पदों पर भर्ती होगी। पहले 20 हजार पदों पर भर्ती छह महीने के अंदर की जाएगी, वहीं बचे 30 हजार पदों पर भर्ती एक साल के अंदर दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड भी करने पड़ेंगे। बता दें कि प्रदेश में बीते 11 सालों से भर्तियां नहीं हुई है। वहीं अब मुख्यमंत्री के सामने भर्ती का प्रस्ताव रखे जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इस वजह से हो रही देरी

बता दें कि जनवरी 2021 में विभाग ने 50 हजार पदों को भरने के लिए आदेश जारी किया था। मीडिया में छपी खबरों की माने तो आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण नहीं दिया जा रहा था, इसे लेकर पोर्टल में भी कोई कॉलम नहीं था। इस पर सवाल उठने के बाद भर्ती प्रक्रिया रोक दिया था। वहीं अब फिर से इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button