CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार
CDS Bipin Rawat’s Helicopter Crash: तमिलनाडु में कुन्नूर के पास सेना का एक MI सीरीज का हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash)
[img-slider id="274450"]
हो गया. हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) और उनकी पत्नी के अलावा 11 अन्य लोगों की जान चली गई. भारतीय सेना और इंडियन एयरफोर्स की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम राजनेताओं ने सीडीएस रावत के निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है. उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं



