CG : नहाने के दौरान हादसा, महानदी में सात युवक बहे, पांच को बचाया गया, दो की तलाश जारी

गरियाबंद में नहाने के दौरान हादसा हो गया. सात युवक पितईबंद एनिकट में नहाने के दौरान महानदी की धार में बह गए. किसी तरह चार युवकों को बचा लिया गया लेकिन नदी की तेज धार में तीन युवक बह गए. तीन युवकों में से एक युवक एनिकट में फंस गया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गयी. एनीकट में फंसे युवक को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी की तेज धार से फंसे युवक को बाहर निकाला गया.

महानदी में नहाने के दौरान हादसा

अभी भी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम नदी में बहे दो लोगों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं. मंजर को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं. छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से जमकर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से राज्य की सबसे बड़ी नदी महानदी उफान पर है. गरियाबंद जिले के पितईबंद एनिकट में आज सुबह 7 युवक नहाने गए थे. लेकिन महानदी का जल स्तर धीरे धीरे बढ़ने लगा और 2 युवक तेज बहाव के साथ नदी में बह गए और 1 युवक तेज बहाव के बीच एनिकट में फंसा रहा.लेकिन 4 दोस्त नदी के किनारे पहुंच गए और लोगों ने बचा लिया.

7 युवक पानी के तेज बहाव में बहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button