छत्तीसगढ़

CG : मुसलेड़ी के दो मुंह : ग्रामीण के आंगन में भरी दुपहरी दिखा दोमुहा सांप, देखने वालों की लग गई भीड़, कुछ लोगों ने पूजा कर पैसे भी चढ़ाए…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बलौदा। लाखों में एक सांप ऐसा होता है जिसके दो मुंह बन जाते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ सांप जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा के पास स्थित शनिचराडीह गांव में देखने को मिला है। इस अंचल में ये सांप मुसलेड़ी कहलाता है, जो कि जहरीला नहीं होता। जैसे ही गांव में यह सांप दिख देखने वालों की भीड़ लग गई। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो इसे भगवान का चमत्कार या भगवान का रूप मानकर पूजा करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने पैसे भी चढ़ाए। बलौदा ब्लाक के गांव शनिचराडीह में गुरुवार दोपहर को परदेशी कंवर के आंगन में लोगों ने ये सांप देखा। परदेशी के घरवालों ने पहले जब उसे देखा तो वह समझ नहीं पाए कि यह क्या है। पास से देखने पर पता चला कि यह सांप है। वह भी दो मुंह वाला। इसके बाद इस दुर्लभ सांप के निकलने की खबर गांव में फैल गई। सुनते ही बड़ी संख्या में लोग परदेशी के घर पहुंचने लगे। धीरे-धीरे भीड़ लग गई। पहुंचे लोगों में से कुछ को इसमें भगवान का रूप नजर आने लगा, एंसे लोग उसकी पूजा अर्चना करने लगे। एक शख्स ने सांप को उठाकर ट्रे में भी रख लिया था।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button