छत्तीसगढ़न्यूज़

CG Accident : तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी, दो की गई जान…

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

धमतरी। CG Accident जिले के भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए खेत में जा पलटी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार चालक महिला और उसका बेटा घायल है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बता दें कि ग्राम सिलतरा निवासी रामचन्द्र नेताम 57 वर्ष और मोतीराम साहू 45 वर्ष दोपहर को अपने गांव सिलतरा से पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 आर 1952 में सवार होकर भखारा जा रहे थे। तभी सेमरा मोड़ के पास विपरीत दिशा से धमतरी की ओर से आ रही क्रेटा कार क्रमांक सीजी 19 बीजी 5500 ने ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले जाकर झोपड़ीनुमा हॉटल को तोड़ते हुए सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई।

इस हादसे में बाइक चालक रामचंद्र ध्रुव और मोतीराम गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची और इलाज के लिए भखारा अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान रामचंद्र का भखारा सीएससी में तथा मोतीराम का धमतरी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं कार चालक महिला सुकृति पति विक्रम देवनानी 40 वर्ष और उसके पुत्र प्रिंस देवनानी 7 वर्ष निवासी कांकेर घायल हो गए। बताया जाता है कि कार चालक सुकृति देवनानी अपने बेटे के साथ कांकेर से रायपुर जाने निकले थे, तभी यह हादसा हो गया।। बहरहाल भखारा पुलिस ने कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Related Articles

Back to top button