छत्तीसगढ़न्यूज़राजनीती उठापटक

CG Assembly Elections : कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द होगी जारी, CM बघेल ने दिए संकेत, बोले – प्रक्रिया शुरू है

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये हैं। सोमवार को बीजापुर दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होनें मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रक्रिया चल रही है, कुछ बैठके होने के बाद जल्द ही पहली लिस्ट जारी किए जायेंगे।

पार्लियामेंट स्पेशल सेशन को लेकर सीएम ने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन की बात कर रहे है पता नहीं क्या क्या करेंगे। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्रीय नेता लगतातार आ रहे है, गृहमंत्री के आने पर भीड़ इक्कठा नही होते।

वहीं मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि 21 को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आ रही हैं और 28 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्ज्जुन खड़गे आंएगे। सीएम ने बताया कि राहुल गांधी कार्यक्रम 25 को बना था लेकिन तारीख आगे बढ़ गई है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button