छत्तीसगढ़न्यूज़

CG crime: छत्तीसगढ़ के इस हैवान हेडमास्टर ने 30 से ज्यादा बच्चियों की साथ की ये घिनौनी करतूत, अब पहुंचा सलाखों के पीछे!

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

CG crime:कांकेर: छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के एक हेडमास्टर की घिनौनी करतूत सामने आई है। कच्चे चौकी क्षेत्र में स्कूल की बच्चियों के साथ गंदी बात और अश्लील हरकत करने वाले हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम भानुप्रतापपुर ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला का प्रधानपाठक था।

छात्राओं ने बताया कि प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम 2022 से ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। वो उनके निजी अंगों को गलत नीयत से हाथ लगाता था, उन पर बुरी नीयत रखता था। उनसे गलत और अश्लील बातें करता था, साथ ही ऐसी हरकतें करने से मना करने पर उनके साथ गालीगलौज भी करता था। इससे वे काफी परेशान थीं। बच्चियों ने बताया कि स्कूल जाकर पढ़ाई करना उनके लिए दूभर हो गया था।

छठवीं से आठवीं क्लास की 30 से ज्यादा बच्चियों ने प्रधान पाठक की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि हेडमास्टर ने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया था, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तब उन्होंने अपने परिजनों से पूरी बात बताई। इसके बाद घरवाले छात्राओं के साथ 5 मार्च को कच्चे चौकी थाने पहुंचे और वहां मामले की शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

इधर केस दर्ज होते ही आरोपी प्रधान पाठक मनबहल सिंह कुंजाम फरार हो गया था। शिक्षा विभाग ने मामले की विभागीय जांच करवाई, जिसमें आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से भी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। फरार चल रहे शिक्षक को तलाशने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी। इतने दिनों की मशक्कत के बाद गुरुवार 30 मार्च को आरोपी शिक्षक को भानुप्रतापपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button