CG Crime : पत्नी से कर रहा था विवाद, समझाने पहुंचा साले ने चाकू मारकर की जीजा की हत्या…

बिलासपुर। CG Crime जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के देवनंदन नगर फेस-2 में बहन से विवाद के बाद गुस्साएं साले ने चाकू मारकर अपने जीजा की हत्या कर दी। बता दें कि बीती रात मृतक अजय शर्मा का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने पर मृतक का साला संजीव वाजपेयी मौके पर पहुंचा और विवाद शांत करने की कोशिश करने लगा। इस दौरान भी अजय शर्मा अपनी पत्नी से विवाद और मारपीट करता रहा।

[img-slider id="274450"]

बहन की पिटाई होता देख गुस्साए भाई ने अपने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में मृतक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी को भी घटना के दौरान चोट लगी, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक संजय शर्मा अपनी पत्नी से आये दिन विवाद और गाली-गलौज करता था। रोज-रोज के विवाद से महिला का भाई भी परेशान था और घटना वाले दिन इसी गुस्से में जीजा पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button