CG Crime : महिला की खून से लथपथ मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…

राजनांदगांव। CG Crime जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजालकला में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक तलाकशुदा महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि ग्राम मुंजालकला में महेश्वरी यादव नामक महिला अकेली रहती थी। गत् वर्ष अप्रैल में उसका विवाह हुआ था, लेकिन कुछ महीनों में ही उसका तलाक हो गया था। रोजी-मजदूरी के लिए महेश्वरी चंद्रपुर में काम कर रही थी। कुछ दिनों से वह गांव में आकर रहने लगी थी। आज सुबह उसकी लाश खून से लथपथ हालत में उसी के घर में मिली।

प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जाहिर करते पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात हत्यारे ने महिला के सिर को बुरी तरह से कुचल दिया है। मौकाये वारदात पर पुलिस को हत्या में प्रयुक्त पत्थर और डंडा मिला है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि तलाकशुदा महिला का किसी युवक से प्रेम-प्रसंग भी चल रहा था। पुलिस सभी बिन्दुओं को जांच में लेकर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button