11th March 2026
छत्तीसगढ़

CG News : दोस्तों के साथ नहाने गया 14 साल का बच्चा, नदी में डूबने से हुई मौत

CG News : जगदलपुर : सुकमा जिले के शबरी नदी में 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान उसके साथी भी मौजूद थे, लेकिन घटना के बाद डर के चलते बच्चों ने किसी को भी इस घटना के बारे में नहीं बताया। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे के गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जहां बच्चों ने पूछताछ में मामले के बारे में बताया। पुलिस ने शव बरामद कर बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Also Read: CG News : पुलिस कॉलोनी में महिला की आपत्तिजनक हालत में लाश, गला काटकर हत्या की आशंका..

मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय हर्षित सिंह कक्षा 8वीं का छात्र था। सोमवार की शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ एजुकेशन हब के पीछे शबरी नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान अचानक से हर्षित गहरे पानी में चला गया, जिसे देख साथ गए अन्य साथी बच्चे मौके से भाग निकले और अपने घरों में जाकर चुप हो गए। साथ ही इस घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताया। सोमवार शाम तक परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कहीं भी पता नही चला।

Also Read: CG News: असामाजिक तत्वों ने गाड़ियों को किया आग के हवाले, नज़रों के सामने जल गए दो वाहन

CG News : मंगलवार की सुबह से हर्षित के लापता होने की जानकारी तेजी से फैली, जिसके बाद परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जहां पुलिस ने हर्षित के दोस्तों से पूछताछ की तो बच्चों ने घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम गोताखोरों को लेकर शबरी नदी पहुंची, जहां से शव को बाहर निकाला गया। हर्षित का शव मिलते ही परिजनों से लेकर स्कूल तक में शोक की लहर छा गई। बताया जा रहा है कि हर्षित डीएवी स्कूल कुम्हाररास में पढ़ता था, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related posts

डॉक्टर पर बड़ी कार्रवाई : राजस्व विभाग की टीम ने की कार्रवाई : बिना डिग्री डॉक्टर कर रहा था मरीजों का इलाज, सील

Aapki Aawaz

लहरा लो तिरंगा प्यारा – “इस झंडे के नीचे न कोई राजा है न रंक, न अमीर न गरीब, न मजदूर है न मालिक, सब एक समान हैं “

PAPPU SONI

अभाविप में रोशन बाराई को मिला विभाग संयोजक का दायित्व छात्र हित के लिए करेंगे संघर्ष।

Aapki Aawaz

Leave a Comment