तलाकशुदा महिला की 4 दिन पुरानी मिली लाश: बाल कटे मिले, शरीर पर लग चुके थे कीड़े,किराए के मकान में अकेली रहती थी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक तलाकशुदा महिला की कमरे में तीन-चार दिन पुरानी लाश मिली है। मोहल्ले में बदबू फैलने पर लोगों ने रूम जाकर देखा, तो शव बरामद हुआ। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल, पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की

जानकारी के मुताबिक, चांटापारा तिलक नगर में हनुमान मंदिर के पीछे जया सुखनंदन (44) किराए के मकान में अकेली रहती थी। पति से विवाद के चलते उसका तलाक हो चुका था। इसी बीच शुक्रवार की देर शाम मोहल्ले में बदबू फैलने लगी। स्थानीय लोगों ने कमरे में झांककर देखा, तब महिला सोफे में मृत पड़ी थी। मकान का दरवाजा खुला हुआ था।

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस।

महिला की मौत की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस।

बाल कटे मिले, कमरे में बिखरे थे सामान

घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। कमरे के अंदर महिला के कटे बाल मिले। शव के आसपास कपड़े बिखरे पड़े थे। पुलिस के अनुसार, शव में कीड़े लग चुके थे। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।

जांच के लिए फारेंसिक टीम की मदद

सिविल लाइन पुलिस ने शव की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया। इस दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट ने शव की जांच की। माना जा रहा है कि, लाश तीन से चार दिन पुरानी है। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस महिला के परिजनों की भी जानकारी जुटा रही है।

कमरे में बिखरे पड़े थे सामान, दरवाजा भी खुला मिला।

कमरे में बिखरे पड़े थे सामान, दरवाजा भी खुला मिला।

15 साल पहले हुई थी शादी

आसपास के लोगों ने बताया कि, महिला के परिजन युदनंदन नगर में रहते हैं। उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। लेकिन शादी के दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया था। इसके बाद से वे मायके में ही रह रही थीं। यहां मकान किरए पर लेकर अकेली रहती थी।

मौत से पहले संघर्ष की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि, कमरे सामान अस्त-व्यस्त था। महिला का शव सोफे पर पड़ा था। सामान भी बिखरे थे। इसलिए आशंका है कि, मौत से पहले महिला का किसी के साथ संघर्ष हुआ है। वारदात के बाद वो भाग निकला। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button