11th March 2026
छत्तीसगढ़

CG News : मयखाना (बार) संचालक भाजपा में हुए शामिल,उठने लगे कई सवाल

CG News : रईस अहमद एमसीबी/मनेन्द्रगढ़- एमसीबी जिले के वर्तमान विधायक एवं मंत्री शायमबिहारी जो कि विगत महीनो पहले जिस मयखाना (बार) संचालक शशिधर जायसवाल के अवैध मयखाने को बंद कराने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करते रहे और जनता के भीच अपनी छबि चमकते रहे जिसकी बदौलत वे भारी अंतर से विधानसभा का चुनाव जीतने में सफल रहे। मंत्री बनने के बाद वे कई मर्तबा मीडिया को अपने बयान में कहते दिखाई पड़े की अब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है इस सरकार में सभी कार्य पारदर्शिता से होंगे और अवैध कार्य करने वाले बख्से नही जाएंगे, पर सरकार बने अभी कुछ ही महीने होते ही, मंत्री जी बीजेपी की रीति-नीति को भूलकर उसी अवैध मयखाने (बार) संचालक को अपनी पार्टी में शामिल करवाने के लिए जुगत करने में लग गए और उसे आखिरकार पार्टी में सफल भी हो गए। मगर इस अवैध मयखाना संचालक के भाजपा में शामिल होते ही आमजनमानस के बीच कई सवाल उठने लगे की भाजपा की कथनी करनी में भी बड़ा फर्क है।

Also Read: CG News : बॉयफ्रेंड से परेशान महीला डॉक्टर ने की खुदकुशी, फांसी लगाकर दी जान

 

आप को बता दे कि मनेन्द्रगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल के भाई और अवैध मयखाने (बार) संचालक शशिधर जायसवाल के भाजपा प्रवेश पर सियासत शुरू हो गई है। जब कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने बार संचालक शशिधर जायसवाल को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। शशिधर जायसवाल के भाजपा में प्रवेश करने के साथ ही प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि, बीजेपी किस तरह से वाशिंग मशीन का काम कर रही है यह अब जगजाहिर हो गया है। भाजपा प्रवेश करने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय जायसवाल के भाई शशिधर जायसवाल भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर में ग्रीन पार्क क्लब बार का संचालक है। यह बार हमेशा विवादों में रहा है। इस बार को लेकर कांग्रेस के दो पूर्व विधायक विनय जायसवाल और गुलाब कमरो विधानसभा में भी आमने-सामने नजर आए थे। कांग्रेस शासनकाल में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में एवं शायमबिहारी तथा भाजपाईयो के द्वारा इस मयख़ाना (बार) के अवैध संचालन के खिलाफ धरने पर बैठे थे।

 

*इस संबंध में सरोज पांडेय ने कहा कि, मैं मामले में संज्ञान लूंगी*

 

CG News : वहीं जब इस विषय पर सरोज पांडेय से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा हम ऐसा मानते हैं कि, जब भारतीय जनता पार्टी में कोई प्रवेश करता है तो हमारा परिवार बड़ा होता है, मजबूत होता है। जब उनसे पूछा गया कि, क्या ऐसे लोगों को पार्टी में जगह देनी चाहिए इस पर सरोज पांडेय ने कहा कि, मैं इस मामले में संज्ञान लूंगी।

Related posts

किशोरी के मुंह में गोबर पोतकर सामूहिक दुष्कर्म….

Aapki Aawaz

प्रदेश में दो दिन से रजिस्ट्री बंद: 40 फीसदी छूट की गाइडलाइन सॉफ्टवेयर में अपडेट नहीं

Aapki Aawaz

सत्तिगुड़ी में बड़ा हंगामा : युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, नया मोबाइल मिलने के आश्वासन पर उतरा नीचे

ADMIN DESK

Leave a Comment