CG News : प्रधान पाठकों के रिटायरमेंट के 24 घंटे में ही कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने दिया पेंशन भुगतान प्रमाण पत्र
CG News
कलेक्टर के हाथों से पीपीओ प्राप्त करने वाले शिक्षक अत्यंत खुश नजर आए। साथ ही कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार चौहान का प्रशंसा करते हुए कहा है कि इसी प्रकार की सभी कार्यालय को भी पहल करना चाहिए। बीईओ नरेश चौहान ने बताया कि इस कार्य को करने के लिए पूर्व से ही योजनाबद्ध तरीके से काम करना पड़ता है, जिसके लिए उन्होंने कार्यालय के प्रदीप पटेल, राजकिशोर पटेल एवं अन्य सभी स्टाफ को धन्यवाद दिया है। साथ ही आगे भी इसी तरह से काम करते रहने के लिए भी स्टाफ को प्रेरित किया है।
CG News उल्लेखनीय है कि किसी भी शासकीय सेवक जिस दिन से सेवानिवृत्त होते हैं उसके बाद से ही पेंशन प्रकरण एवं अन्य स्वायत्तों के भुगतान प्राप्त करने हेतु संबंधित कार्यालय से कार्य नही होने पर अनावश्यक समय और बार बार कार्यालय आने से मानसिक रूप से भी परेशान हो जाते हैं।



