छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

CG News : हाथियो ने मां और बेटी पर किया हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

जशपुर। CG News ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित तपकरा वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का उत्पात शुरू हो गया है। सोमवार की सुबह हाथियों ने मां और बेटी पर हमला कर दिया है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से घायल मां-बेटी को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर करवा दिया हैै। अस्पताल हालचाल जानने पहुंचे फरसाबहार के एसडीएम सबाब खान ने रायगढ़ भेजने की व्यवस्था करवाई।

बता दें कि ये घटना कंदईबहार गांव की है। गांव की रहवासी सुमिता पैंकरा 26 वर्ष और पहाती बाई 47 वर्ष सोमवार की सुबह शौच के लिए गांव के समीप स्थित जंगल में गए हुए थे। स्थानीय रहवासियों के अनुसार इसी दौरान मां बेटी का सामना हाथियों से हो गया। हाथी को देख कर, उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने दौड़ा कर दोनों को सूंड में लपेट कर जमीन में पटक दिया। घायलों के सिर और पेट में गंभीर चोट आई है। वन परिक्षेत्र इलाकों में हाथियों के लगातार उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button