CG News : मामूली विवाद के कारण बहु ने सास को डंडे से मारकर की हत्या..
CG News
मामले के बारे में आरोपी महिला के पति अपने परिजनों के साथ थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नी हैं और चार बच्चे है। वह दूसरी पत्नी के साथ बेलभाटापारा बड़ेडोंगर में रहता है।
CG News : उसकी मां चमेर बाई का उसकी पत्नी संगीता दुग्गा के साथ बर्तन साफ करने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें संगीता ने चमेर बाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।



