देश विदेश

Chaitra Navratri 2022: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार चढ़ाएं इस रंग के फूल, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
Chaitra Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो कि 11 अप्रैल तक मनाई जाएगी। नवरात्रि का पहला दिन हिंदू नववर्ष का आरंभ भी माना जाता है। चैत्र नवरात्रि पर देवी दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। इन नौ दिनों में मां जगदंबे की विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से पूजा करते हैं और मां दुर्गा के प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं, ताकि माता रानी प्रसन्न होकर हमारी सभी मनोकामनाओं को पूरा करे दें। साथ ही मां जगदंबे की पूजा में फूल भी काफी महत्पूर्ण होते हैं। मान्यता है कि मां दूर्गा को लाल गुड़हल के फूल बेहद पसंद होते हैं। इसके अलावा, ज्योतिष के अनुसार आप नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के दौरान अपनी राशि अनुसार फूल अर्पित करके मां जगदंबे की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं मनोकामना पूर्ति के लिए राशि के अनुसार कौन से फूल अर्पित करने चाहिए…
नवरात्रि में राशि के अनुसार चढ़ाएं फूल

मेष- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और शुभ रंग लाल है। इस राशि के लोगों को मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि का भी स्वामी ग्रह मंगल है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी मां दुर्गा की पूजा लाल रंग के फूलों से करनी चाहिए।
वृष- वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का प्रिय रंग सफेद हैं। ऐसे में इस राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा में सफेद रंग के फूल जैसे सफेद गुड़हल, सफेद गुलाब, हरसिंगार आदि को चढ़ा सकते हैं।
कर्क- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा को भी सफेद रंग पसंद होता है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा सफेद कमल, चमेली आदि से करनी चाहिए।
तुला- तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए सफेद रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा एवं पीला होता है। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में पीले रंग के फूलों जैसे गेंदा, कनेर आदि का उपयोग करना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि का भी स्वामी ग्रह बुध है, इसलिए इस राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा पीले रंग के फूलों से करनी चाहिए।
धनु- वहीं धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं और उनका प्रिय रंग पीला है। ऐसे में धनु राशि वालों को पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए।
मीन- मीन राशि के भी स्वामी ग्रह बृहस्पति देव ही हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
सिंह– सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और पसंदीदा रंग नारंगी और लाल है। आपको लाल और नारंगी रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
मकर- मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और उनका प्रिय रंग काला और नीला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
कुंभ- कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि देव ही हैं। ऐसे में आपको भी मकर राशि के जातकों के समान ही मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button