सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का अवलोकन किया



नवा रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नवा रायपुर स्थित आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का अवलोकन किया।

इस दौरान न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संग्रहालय की प्रशंसा की और कहा कि देश के हर नागरिक को जनजातीय इतिहास और संस्कृति से अवगत होना चाहिए। उन्होंने संग्रहालय में स्थापित गैलरियों का दौरा करते हुए छत्तीसगढ़ के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आंदोलनों और शौर्य गाथाओं की जानकारी ली।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि इन आंदोलनों की स्मृतियां लोगों को शोषण और अन्याय के खिलाफ एकजुट होने और प्रतिकार करने के लिए प्रेरित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button