रायगढ़ में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक आयोजन, सैकड़ों लोगों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

रायगढ़, 29 मार्च। प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का रविवार को रायगढ़ के तीउर पारा, वार्ड क्रमांक 11 में सामूहिक प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केड़िया, महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा सोशल मीडिया आईटी जिला प्रभारी अंशु टुटेजा, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरुण सिंह, सह संयोजक वीरेंद्र नायक और राजकुमार डनसेना भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, पार्षद अन्नू सारथी, ज्योति यादव, युवा मोर्चा जिला मंत्री अंकित मिश्रा, सहकारिता प्रकोष्ठ के अनिल कटियार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सुना।

इस दौरान सुरेंद्र निषाद, नवल बेहरा, अजीत बरेठ, बबली वर्मा, कमल बेहरा, घनश्याम सारथी, भागीरथी सारथी, संतोष चौहान, राधेश्याम देवांगन सहित सैकड़ों बस्तीवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनके संदेश समाज के विकास और जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Back to top button