अन्य राज्यों कीक्राइमन्यूज़

Crime News : पत्नी के चरित्र पर पति करता था शक, हाथ में मोबाइल देखते ही कुल्हाड़ी से कर दिया जानलेवा हमला

Crime News : मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल महिला को 108 वाहन की मदद से सिविल अस्पताल हटा में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Also Read: जयगुरुदेव संगत रायगढ़ द्वारा चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में पुड़ी एवं बुंदी प्रसाद स्वल्पाहार के रूप में वितरण किया गया…

दरअसल भूरखेड़ा गांव के धनीराम को अपनी पत्नी के ऊपर काफी दिनों से शक था कि वह चोरी छुपे मोबाइल पर किसी और से बात करती है और उसका किसी से अफेयर चल रहा है। आज बुधवार की सुबह द्रोपती गांव के पास जंगल मे महुआ बीनने गई थी। जब वह अपने घर वापस आई तो उसके पति धनीराम आदिवासी ने उसके हाथ मे मोबाइल देखा और इसी बात को लेकर आपस मे उनका विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि धनीराम ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

 

Crime News महिला की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आरोपी पति वहां से फरार हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से द्रोपती को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वही मड़ियादो पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button