
Flood News : राजधानीवासियों की बढ़ सकती है मुश्किलें! कई इलाकों में बारिश, यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी…
यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ जाने से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है। लेकिन अब धीर-धीरे यमुना के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
205.50 से 205.58 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर
आज सुबह नौ बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह आठ बजे 205.50 मीटर दर्ज किया गया था।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
बाढ़ की टेंशन के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है।