
समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी जेसीआई रायगढ़ सिटी ने गौ सेवा का एक सराहनीय आयोजन किया। सदस्यों ने शहर की एक स्थानीय गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। इस अवसर पर, जेसीआई रायगढ़ सिटी की सभी सदस्यों ने गायों को रोटी आदि खिलाया ।
जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा गौ-सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे गौ-सेवकों को ‘SALUTE TO SILENT STAR”
सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन सेवाभावी व्यक्तियों को प्रदान किया गया, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के निरंतर सेवा एवं संरक्षण में समर्पित हैं।
सम्मान समारोह के दौरान जेसीआई रायगढ़ सिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि गौ-सेवक समाज की रीढ़ हैं, जो विषम परिस्थितियों में भी घायल, बीमार एवं बेसहारा गौवंश की सेवा करते हैं। संस्था का उद्देश्य ऐसे मूक सेवकों को पहचान दिलाना और समाज को गौ-सेवा के प्रति जागरूक करना है।
जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी गुलशन अग्रवाल ने बताया कि “SALUTE TO SILENT STAR” अभियान का उद्देश्य ऐसे कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना है, जिनकी मेहनत से हमारी गौ-माता सुरक्षित और स्वस्थ रहती हैं। इस पहल का उद्देश्य समाज के युवाओं को भी इस नेक कार्य से जोड़ना है।इस कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर जेसी सक्षम अग्रवाल थे।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सुमन दत्ता ने दी।






