क्राइमछत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

रायगढ़ : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायगढ़। केलो डेम के पास युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद मोफिद आलम (20 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से युवती का लूटा हुआ मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से चौथा आरोपी फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।

युवती का लूटा हुआ मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से युवती का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में चारों आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी होने की जानकारी सामने आई है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button