न्यूज़

कैसे हो सकती है प्रेमानंद महाराज से मुलाकात? यहां जानें मिलने की पूरी प्रोसेस

प्रेमानंद महाराज आज के समय में एक महान संत हैं। वे राधा रानी के परम भक्त हैं और अपने गुरु की भक्ति में ही लीन रहते हैं। महाराज प्रेमानंद जी वृन्दावन में रहते हैं और लोगों को भी प्रभु भजन और प्रभु का नाम लेने के लिए कहते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई भी उनके प्रवचनों को पूरी श्रद्धा से सुनता है तो उस व्यकित को राधा-रानी के दर्शन अवश्य होते हैं। उनके मिलने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। लेकिन हर किसी का उनसे मिलना आसान नहीं है। आज हम आपकों बताते हैं कि आखिर कैसे आप भी प्रेमानंद महाराज से मिल सकते हैं।

रात 2:30 बजे आश्रम आते हैं प्रेमानंद​

Premanand Maharaj Se Kaise Mile : अगर आप भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना चाहते हैं, तो रात करीब 2:30 बजे उनके आश्रम वृंदावन के श्री राधाकेली कुंज के पास पहुंचना पड़ेगा। प्रेमानंद महाराज का आश्रम इस्कॉन मंदिर के पास परिक्रमा रोड पर भक्ति वेदनता हॉस्पिटल के ठीक सामने है।

​टोकन लेकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन​

प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुनने के साथ ही उनके दर्शन के लिए आपको दो दिन का समय लग जाएगा। आश्रम में हर दिन सुबह 9:30 बजे महाराज के शिष्यों की तरफ से अलग-अलग टोकन प्रदान किए जाते हैं। आप इसी टोकन की मदद से अगले दिन महाराज के दर्शन कर सकते हैं।

Premanand Maharaj पर आई बड़ी खबर, एक साथ इकट्ठे हुए उनके हजारों भक्त - CNBC  आवाज़

​आधार कार्ड लाना भी अनिवार्य​

प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आपके पास आधार कार्ड का होना भी अनिवार्य है। बिना आधार के आपको टोकन मिलने में समस्या भी हो सकती है।

premanand maharaj hd photos - bhajankeval

 

अकेले में कैसे करें?

अकेले में बातचीत के लिए टोकन मिलने के बाद आपको अगले दिन सुबह 6:30 बजे आश्रम आ जाना होगा। इसके बाद आप करीब एक घंटे तक आश्रम में महाराज से बात और सवाल कर सकते हैं। इसके बाद उसी दिन आपको 7:30 बजे का टोकन भी मिल सकता है, जिससे आप महाराज को दर्शन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button