क्राइमछत्तीसगढ़न्यूज़

संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन, ट्रैक्टर जब्त

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रामपुर के चांदमारी पहाड़ी में दोपहर 2 बजे की गई कार्रवाई, वन विभाग ने पकड़ा अवैध खनन मामला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

वन भूमि पर अवैध खनन का पर्दाफाश

दिनांक 15 मई 2025 को लगभग दोपहर 2 बजे, मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने संरक्षित वन क्षेत्र चांदमारी पहाड़ी (रामपुर) में बड़ी कार्रवाई की। मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि कुछ मजदूर अवैध रूप से खनन कार्य में लगे हुए थे।

अवैध पत्थर परिवहन करता ट्रैक्टर पकड़ा गया

मौके पर ट्रैक्टर ट्रॉली क्रमांक सी.जी. 13 एल. 8145 खड़ा मिला, जिसमें पत्थर के अवशेष मौजूद थे। चालक से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह उत्खनित पत्थरों का अवैध परिवहन कर रहा था।

वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर मामला दर्ज

पूछताछ के दौरान चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 (ख) और 33 (ग) के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 4706/16 दर्ज किया। ट्रैक्टर को जब्त कर बेलदुला डिपो में रखा गया है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button