भारत ने 96 रनों से जीता टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल, संजू-सैमसन से लेकर बुमराह तक पांच खिलाड़ियों ने कर दिया कमाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर बनाया नया टी-20 वर्ल्ड चैंपियन

अहमदाबाद – टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 96 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की और टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को रोमांचित किया।


संजू सैमसन की धमाकेदार पारियां बनी जीत की नींव

टीम इंडिया की जीत में संजू सैमसन का योगदान सबसे अहम रहा। उन्होंने 5 मैचों में 80.25 की शानदार औसत और 321 रन बनाकर टीम की मजबूत स्थिति बनाई। उनके द्वारा खेली गई आक्रामक पारियों ने टीम को हर चुनौती से पार पाने में मदद की।


ईशान किशन और शिवम दुबे ने भी दिखाया दम

वहीं ईशान किशन ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। उन्होंने 9 मैचों में 3 अर्धशतक बनाते हुए कुल 317 रन बनाए। लोअर मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए शिवम दुबे ने 9 मैचों में 235 रन बनाकर टीम को आखिरी ओवर तक मजबूत स्थिति दी।


बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी ने बनाई जीत आसान

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से विपक्षी टीम की रणनीतियों पर अंकुश लगाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने 9-9 विकेट लेकर टीम इंडिया को फाइनल में पकड़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।


पांच खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को चैंपियन बनाया

संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती – इन पांच खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का विजेता बनाते हुए टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button