ईरान संकट: खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, पीएम मोदी ने इजरायल और UAE नेताओं से की बात

2 Min Read

नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। उनके निधन के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के कई ठिकानों पर मिसाइल हमले किए गए हैं। इस संघर्ष में कई आम नागरिक भी प्रभावित हुए हैं।

इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में ईरान ने भी इजरायल, यूएई, बहरीन, कतर और कुवैत पर जवाबी हमले किए हैं। लगातार बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं।

पीएम मोदी ने इजरायल से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। बातचीत में पीएम मोदी ने भारत की चिंता जताई और कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने की आवश्यकता दोहराई।

UAE से भी की बात
पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बात की। मोदी ने UAE पर हमलों की निंदा की और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में UAE के साथ खड़ा है और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त प्रयास जारी रहेंगे।

मध्य पूर्व में जारी ये तनाव वैश्विक सुरक्षा और शांति के लिए गंभीर चुनौती बन गया है, और सभी देशों की नजरें अब इस क्षेत्र में स्थिति के आगे के घटनाक्रमों पर टिकी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment