अन्य

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका…देखिये डिटेल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रांची. झारखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है. यह भर्ती के 583 पदों पर होगी. इसके लिए 25 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे. ​इच्छुक उम्मीदवार 26 मार्च तक JSSC recruitment बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

आपको बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की एक्साइज कांस्टेबल के 583 पदों को भरा जाएगा. विज्ञप्ति के अनुसार, 583 पदों में से 237 जनरल, 148 एससी, 57 एसटी तो वहीं, ईबीसी के लिए 50, बीसी के लिए 32 व ईडब्ल्यूएस के लिए 59 वैकेंसी हैं.

10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

JSSC एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास भी आवेदन कर सकता है. उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी गई है. हालांकि, ओबीसी और बीसी को दो वर्ष, महिलाओं को तीन वर्ष और एससी और एसटी को पांच वर्ष की छूट मिलेगी.

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

आवेदन के बाद उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट होगा. इसके साथ ही, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट भी लिया जाएगा. तीनों टेस्ट में सफल होने पर उम्मीदवार इस नौकरी के लिए पात्रता होंगे. चयन उम्मीदवारों को 19900-63200 वेतन मिलेगा. JSSC एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एससी और एसटी के लिए 50 रुपए और अन्य के लिए 100 रुपए आवेदन फीस होगी.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button