Janmashtami Vastu Tips : कृष्ण जन्माष्टमी पर बांसुरी सहित घर ले आएं भगवान श्रीकृष्ण की ये प्रिय चीजें, बनी रहेगी सुख-समृद्धि, नहीं रहेगी धन-दौलत की कमी

Janmashtami Vastu Tips : इस बार जन्माष्टमी का पर्व 7 सितंबर को मनाया जा रहा है. भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी पर्व बस अब आ ही गया है किसी का मानना है की यह पर्व आज मनाया जाएगा किसी का मानना है की कल हालही दोनों ही दिन शुभ है बता दे की वैसे तो यह त्योहार हर साल भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है.

यह त्योहार कृष्ण भक्तों के लिए एक खास उमंग लेकर आता है। श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए भक्त कई उपाय करते हैं। वहीं मान्यताओं के अनुसार, जन्माष्टमी पर कुछ चीजें घर लेकर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। इन्हें घर में लाने से श्रीकृष्ण भक्तों पर अपनी कृपा बनाते हैं और उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं।

तो चलिए आपको बताते हैं कि जन्माष्टमी पर कौन-कौन सी चीजें लेकर आना शुभ माना जाता है…

बांसुरी
बांसुरी श्रीकृष्ण को बहुत ही प्रिय होती है मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में इसे रखा जाता है वहां कभी भी धन की कमी नहीं रहती। इसके अलावा इसे घर में रखने से गृह कलेश भी दूर होता है।

कामधेनु गाय 
जन्माष्टमी पर आप अपने घर में कामधेनु गाय लेकर आ सकते हैं। इससे आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगी। इसके अलावा कामधेनु गाय को आप तिजोरी के स्थान पर भी रख सकते हैं।

वैजयंती माला 
कान्हा जी ने अपने गले में वैजयंती माला पहनी हुई है ऐसे में इस जन्माष्टमी इसे आप अपने घर लेकर आ सकते हैं। इसे घर में लाने से मां लक्ष्मी का वास होता है घर की दरिद्रता दूर होती है।

गंगाजल 
जन्माष्टमी पर गंगाजल घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस घर में लेकर आने से नेगेटिविटी दूर होती है और घर में सुख-संपन्नता आती है।

वीणा
घर में वीणा किसी शांत जगह पर रखने से मां सरस्वती की कृपा बरसती है और घर के सारे सदस्यों की बुद्धि का विकास भी होता है।

लड्डू गोपाल 
यदि आपको संतान नहीं हो रही तो घर की दीवार पर बाल गोपाल जी की तस्वीर लगाएं। इससे श्रीकृष्ण का आशीर्वाद परिवार पर बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button