KISS एक फायदे अनेक…

6 जुलाई को किस डे सेलिब्रेट किया जा रहे है। अंतरराष्ट्रीय किस डे हेल्दी रिलेशनशिप और किस के लाभों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सेलिब्रेट किया जाता है। किस यानी चुंबन भावनाओं की अभिव्यक्ति का एक खूबसूरत जरिया है। किस करने से रिश्ते में प्यार और लगाव तो बढ़ता ही है, साथ ही कुछ सेहतमंद फायदे भी होने वाले है। सेहत के लिए किस करना फायदेमंद है। किस कई तरह की शारीरिक समस्याओं को कम करने का काम करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, किस करने के दौरान चेहरे के 34 फेशियल मसल्स और शरीर की 112 पॉश्चर मसल्स एक्टिव हो जाती हैं। इसके कारण मांसपेशियां टाइट और टोन्ड हो जाती है। चुंबन चेहरे में रक्त संचार को तेजी से बढ़ाता है, जिससे त्वचा जवान और खूबसूरत दिखाई दी है। एक चुंबन उम्र को बढ़ने से रोकने और शारीरिक समस्याओं के इलाज का कार्य करता है। विश्व चुंबन दिवस के मौके पर जानिए किस करने के सेहतमंद लाभों के बारे में।

किस करने से बढ़ती है इम्यूनिटी: चुंबन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। वर्ष 2014 में माइक्रोबायोम जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, होठों पर किस करते वक़्त कपल का स्लाइवा एक दूसरे में ट्रांसफर होने लग जाता है। स्लाइवा में कुछ कीटाणुओं हल्की मात्रा में होते हैं, जिनके संपर्क में आने पर इम्यून सिस्टम के विरुद्ध एंटीबॉडी बनना शुरू कर देता है। किस करने से शरीर में पहुंचे इस कीटाणु के कारण भविष्य में होने वाली बीमारी का खतरा तेजी से घटने लग जाता है।

चुंबन से तनाव कम होता है: किस करने से डिप्रेशन और स्ट्रेस भी धीरे धीरे घटने लग जाता है। कोर्टिसोल हार्मोन के कारण से इंसान में तनाव बढ़ता है। लेकिन जब लोग एक दूसरे किस करते हैं, गले लगाते हैं या प्यार का इजहार करते है दिमाग में कोर्टिसोल का लेवल गिरने लग जाता है। इससे ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो किस करने मूड फ्रेश होता है। बेचैनी और अनिद्रा के साथ चिंता कम होने लगती है।

चुंबन से हाई बीपी की शिकायत कम होती है: बता दें कि जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए चुंबन एक कारगर उपचार हो सकता है। किसिंग एक्सपर्ट और लेखक एंड्रिया डिमिर्जियन का बोलना है  कि जब लोग किस करते हैं तो उनके हृदय की गति बढ़ने लगती है। जिसकी वजह से रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं और रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button