हमीरपुर में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा प्रशिक्षण एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के अंतर्गत प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

अशोक सारथी,आपकी आवाज न्यूज धौंराभांंठा:- जिले के तमनार क्षेत्र अंतर्गत हमीरपुर संकुल में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के अंतर्गत विकास खण्ड तमनार के शिक्षकों ने सीखा आपदा एवं विपदा के कारण एवं बचाव के उपाय-
प्रथम चरण का प्रशिक्षण 4 जुलाई से प्रारंभ हो कर 6 जुलाई को सम्पन्न हुआ।
द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 7 जुलाई से 9जुलाई तक सुचारू रूप से चला।
यह कार्यक्रम संकुल प्राचार्य श्री नरेन्द्र साय की कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में शैक्षिक समन्वयक श्री तोषलाल पटेल,बाबूलाल भगत एवं श्रीमती सीमा शर्मा मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में संकुल के सभी प्राथमिक,माध्यमिक विद्यालय एवं हायर सेकेंड्री स्कूल के 18 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button