
Lasya Nandita News: हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधायक लस्या नंदिता की हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। 37 वर्षीया इस दफे पहली बार विधायक बनी थीं। जानकारी के अनुसार उनके वाहन से कंट्रोल खो जाने बाद कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में लास्य नंदिता को गंभीर चोटें आईं थी। दुर्घटना के तुरंत बाद लास्या नंदिता को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर्स ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही इस दुर्घटना में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसका उपचार चल रहा है।
Also Read: CG News: CG में बोर्ड परीक्षा से पहले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर
हैरानी की बात यह हैं कि अभी दस दिन पहले, लास्या नरकटपल्ली में एक अन्य दुर्घटना में बच गई थी, जहां उसे मामूली चोटें आई थीं। 13 फरवरी को जब वह मुख्यमंत्री की एक रैली में शामिल होने के लिए नलगोंडा जा रही थीं, तभी एक दुर्घटना में उनके होम गार्ड की मौत हो गई।
कौन थी लास्या?
1986 में हैदराबाद में जन्मी लास्या नंदिता ने लगभग एक दशक पहले राजनीति में कदम रखा था। 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सिकंदराबाद छावनी से विधायक चुने जाने से पहले उन्होंने कावडीगुडा वार्ड में पार्षद के रूप में कार्य किया था। वरिष्ठ बीआरएस नेता केटी रामा राव ने नंदिता की आकस्मिक मृत्यु पर एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।
Lasya Nandita News : पिछले साल अपने पिता जी सयाना की मृत्यु के बाद, लस्या को उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली थी। नवंबर 2023 के चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लास्या नंदिता ने पहली बार चुनावों में जीत हासिल की थी।




