घरघोड़ा । राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत का आयोजन जिला सत्र न्यायालय घरघोड़ा में सफलता पूर्वक संपन्न है।
लोक अदालत पीठासीन अधिकारी अभिषेक शर्मा के न्यायालय में 3 मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण का प्रकरण का निपटारा राजीनामा के आधार पर किया गया।
व्यवहार न्यायालय से कुल 8 प्रकरण और जिला एवं सत्र न्यायालय घरघोडा में 3 क्लेम प्रकरण एवं 1 कुटुंब न्यायालय से संबंधित प्रकरण और 136351 प्री लिटिगेशन प्रकरण का निपटारा कर 3247200 रूपये का सैटल किया गया।
राजीनामा करने वाले पक्षकारों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक शर्मा ने पेड़ भेट कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिए।


