
रायगढ़ में बड़ा वित्तीय घोटाला: फर्जी वाउचर से कंपनी को 32 लाख का नुकसान, आठ कर्मचारी संदिग्ध
रायगढ़ में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों ने फर्जी वाउचर बनाकर करीब 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। एक ही नंबर के डुप्लीकेट वाउचर के जरिए रकम निकाली गई। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में श्रीराम ट्रांसपोर्ट के कर्मचारियों द्वारा फर्जी वाउचर बनाकर छल-कपट और जालसाजी करते हुए कंपनी को लाखों रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।


