रायगढ़ में शर्मनाक वारदात: महिला से बदसलूकी, पति पर भी हमला, ऑटो सवार बदमाशों ने मचाया उत्पात

Raigarh News: रायगढ़ में बीती चार अप्रैल की रात सामान खरीदने दुकान गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला के पति ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी भी मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में सामान खरीदने दुकान गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीच बचाव करने आये महिला के साथ आरोपियों ने मारपीट भी की है। पीड़िता की शिकायत के बाद आज पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य की तलाश की जा रही है। मामला कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने बीते रविवार को कोतरा रोड थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि चार अप्रैल की रात 11ः30 बजे वह अपने पति के साथ कुछ सामान खरीदने दुकान गई थी। इस बीच ऑटो में वहां पहुंचे आरोपी मुन्ना गिरी और उसके साथियों ने महिला को अकेला समझकर जबरन उसे दुकान के अंदर ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर महिला के पति के साथ आरोपी दीपक सिदार और पिंटू निषाद ने मारपीट की और फिर आरोपी मुन्ना गिरी, यागेश सिदार और जागेश्वर पटेल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत के बाद कोतरा रोड पुलिस पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 70(1), 115 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार एक अन्य आरोपी योगेश सिदार की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
1. मुन्ना गिरी, उम्र 27 वर्ष,
2. देव कुमार , उम्र 23 वर्ष
3. जागेश्वर पटेल, उम्र 32 वर्ष
4. पिंटू निषाद, उम्र 23 वर्ष

Back to top button