छत्तीसगढ़

MLA देवव्रत सिंह नही रहे, आधी रात को हृदयगति रूकने से हुआ निधन

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

खैरागढ़ (राजनांदगांव)। खैरागढ़ रियासत के राजा और विधायक देवव्रत सिंह का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे। रात करीब 3 बजे के आसपास की यह घटना है। पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह FCI (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष रहे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCCJ) का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ सीट के विधायक थे। उनके आकस्मिक निधन से न केवल खैरागढ़ रियासत में, बल्कि पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। #दिवाली_2021 की ठीक सुबह जब सभी दिवाली मनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी छत्तीसगढ़ की सियासत में कम उम्र में ही पहचान बनाने वाले नेता देवव्रत सिंह के निधन की अप्रिय खबर ने सभी को खिन्न कर दिया है।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button