अंधविश्वास , पति की मौत के बाद काट दिया जाता है महिलाओं का ये अभिन्न अंग, कहते हैं मृतक की आत्मा को मिलती है शांति…पढ़िए पूरी खबर

इंडोनेशिया: दुनियाभर में आदिवासी समुदाय के अलग-अलग नियम कायदे हैं। समुदाय के लोग अपने नियमों को लेकर सख्त रहते हैं और उनका कड़ाई से पालन करते हैं। हालांकि विकास होने के साथ ही नियमों में थोड़े बदलाव हुए हैं, लेकिन अभी कई स्थानों पर पुरानी परंपराओं का पालन किया जाता है। तो चलिए हम आपको एक ऐसी ही एक परंपरा के बारे में बताते हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।दरअसल ये दर्दभरी कहानी इंडोनेशिया में रहने वाली एक ऐसी ही जनजाती की है, जहां पति की मौत के बाद महिलाओं के हाथों की उंगलियां काट दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि महिलाओं की उंगलियां काटने से उने पति की आत्मा को शांति मिलती है। 
[img-slider id="274450"]

बताया जाता है कि पति की मौत के बाद महिलाओं के हाथों को रस्सी से बांध दिया जाता है। इसके बाद उनकी उंगलियों को कुल्हाड़ी से काट दिया जाता है। हालांकि, अब इंडोनेशिया सरकार ने इसपर बैन लगा दिया है। फिर भी कई लोग आज भी आदमियों की मौत के बाद उनकी पत्नियों की उंगलियां काट देते हैं।

आज इंडोनेशिया में दानी जनजाती की कई ऐसी महिलाएं हैं, जो पति की मौत के बाद नर्क जैसी जिंदगी जी रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button