चंद्रनगर प्रधानमंत्री आवास के कब्जा धारियों को दी गई अंतिम चेतावनी

आप की आवाज
*चंद्रनगर प्रधानमंत्री आवास के कब्जा धारियों को दी गई चेतावनी
* निगम प्रशासन ने जारी की अंतिम चेतावनी
रायगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित चंद्रनगर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के कब्जाधारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है। इसमें 27 अक्टूबर 2022 तक सभी कब्जाधारियों को आवाज रिक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद 28 अक्टूबर 2022 को निगम प्रशासन द्वारा बलपूर्वक कब्जा को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
निगम प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इसमें चंद्र नगर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर बने मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के मूल्य सहित प्रचार प्रसार किए गए थे। इस दौरान मकान लेने संबंधित नियम प्रशासन द्वारा शर्तें भी प्रसारित किए गए थे। इस पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के रहवासियों द्वारा विभिन्न मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के आवंटन प्राप्त करने आवेदन दिए गए। चंद्र नगर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का लॉटरी सिस्टम से आवंटन पूर्ण कर ली गई है। अब आवेदन प्रक्रिया में भाग लेने वालों को उनके आवंटन मकानों को दिया जाएगा। इसके लिए बुधवार को चंद्र नगर में अवैध तरीके से कब्जा कर रहने वाले लोगों को मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें 27 अक्टूबर 2022 तक मकानों को खाली करने की बात कही गई। इसके बाद भी मकानों को खाली नहीं करने पर निगम प्रशासन द्वारा पुलिस बल के साथ कब्जा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। इसमें किसी भी तरह की नुकसान होने पर कब्जाधारियों की जवाबदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button