जो कांग्रेस पानी पी पी कर जिसको कोसती उसी के सामने शीश झुकाने वालो को कांग्रेस ने बनाया विधायक प्रत्याशी:- महेंद्र सिंह सिदार

रायगढ़। लैलूंगा विधान सभा के निर्दलीय प्रत्यासी महेंद्र सिंह सिदार ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है की दिखावे के लिए तो कांग्रेस पार्टी के नेता उद्योगपतियों का विरोध करते है और वही लैलूंगा विधान सभा की टिकट उद्योगपतियों के आगे नतमस्तक होने वाले स्वार्थी और अवसरवादी को देने को विवश होते है।उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी अपने आप को आदिवासी हितेशी होने का ढोंग करती है।
निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिदार ने कहा की आदिवासी लोगो का कहना साफ है की जल जंगल जमीन पर उनका पहला अधिकार है वही हमारे विधानसभा में हमारे जंगलों में खनिज संपदा की भरमार है जिसका दोहन करने के लिए आड़ानी जैसे बड़े बड़े उद्योगपति हमारे आदिवासियों की जमीन के साथ साथ जल जंगल के साथ साथ सभी प्राकृतिक धरोहरों को अपने धन बल के बल पर अपने अधीन करते जा रहे है।कांग्रेस और बीजेपी पार्टी को सिर्फ दोनो ने इस विधानसभा में चुप रहने का कार्य किया है और कांग्रेस के लोगों ने तो आदानी के चौखट के हुक्मरानों को लैलूंगा से प्रत्याशी बनाया चाहे तो राहुल गांधी इसकी जांच करवा लें, कोयला खदानों के आदिवासियों के खुले विरोध के बावजूद हमारे लैलूंगा विधान सभा की प्राकृतिक संपदा को लूटने के षड्यंत्र में शामिल लोग ही कांग्रेस में प्रत्याशी बनाए जाते है।आज हमारे लैलूंगा विधान सभा में सिर्फ राख और बड़े बड़े वाहनों को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की हमारे विधानसभा के प्रकृति के साथ किस स्तर का खिलवाड़ किया जा रहा है प्रदूषण का स्तर अपने आप में रिकार्ड तोड रहा है हमारे विधानसभा से आदिवासियों की संख्या प्रतिदिन कम होती ही जा रही है हमारे क्षेत्र में इतना अधिक उद्योग होने के बावजूद हमारे आदिवासी भाई- बहनों को अन्य राज्य में कमाने खाने के लिए जाना पड़ रहा है।क्षेत्र की मूल भूत समस्या रोजगार और सड़क है जिसका अवलोकन कोई भी कभी भी कर सकता है और इसका जिम्मेदार क्षेत्र के बड़े बड़े उद्योग ही है इन सभी को समाप्त करने के लिए मुझे क्षेत्र की जनता के सहयोग की आवश्यकता है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button