अन्य राज्यों कीन्यूज़

News : शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन की तबियत बिगड़ने पर हुई मौत, ससुराल में छाया मातम

News : मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के भोपा में शनिवार को बेलडा गांव में पहुंची दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर तुरन्त ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। दुल्हन की मौत से मायका व ससुराल में मातम छा गया। मायके में ही शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। लड़की के शादी के कुछ घंटों बाद दम तोड़ने से सभी लोग सदमे में आ गए।

Also Read: Crime News : नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक की पत्नी से रात गुजारने की मांग…

 

मामला भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा का है। बेलडा से शनिवार को शमीम अंसारी की बारात मुजफ्फरनगर गयी थी। बाराती दुल्हन को विदाई कराकर गांव में पहुंचे। नवदंपति घर की दहलीज पर परम्परागत रस्म अदा कर रहे थे कि अचानक दुल्हन शाईस्ता की तबीयत खराब हो गई। दुल्हन को मुजफ्फरनगर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर पाते ही दोनों घरों में कोहराम मच गया।

 

 

बाद में दोनों परिवारों की सहमति से युवती को मुजफ्फरनगर में ही सुपुर्दे खाक किया गया। मृतका युवती की तबीयत कई दिनों से खराब थी। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। बीमार हालत में युवती को शादी के लिये अस्पताल से बारात घर लाया गया। मृतका की बहन की शादी भी साथ ही सम्पन्न हुई। इसी गमजदा माहौल में रविवार को शमीम की बहन की बारात मीरापुर क्षेत्र के गांव सिकन्दरपुर से बेलडा पहुंची, जहां औपचारिक रूप से रस्मों को पूरा किया गया। मायके से लड़की की डोली उठी थी। लड़की ससुराल पहुंची जहां तबियत बिगड़ गई। डोली उठने के कुछ ही घंटों बाद उसी मायके से लड़की का जनाजा भी उठा। लड़की मायके में सुपुर्द ए खाक किया गया। परिवार ने कहा कि लड़की की तबियत खराब थी लेकिन अंदाजा नहीं था कि इतनी खराब हो जाएगी नहीं तो उसे अस्पताल से नहीं निकालते और शादी को टाल देते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button