11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

धर्मांतरण के मामले का आग अभी ठीक से बुझा ही नहीं,मंदिर का मामला आया सामने, क्षेत्र की महिलाए पहुंची थाना..?  बढ़िये पूरी खबर

रायगढ़। रायगढ़ में अपराध के नए नए तरिकों में बेसुमार होते ही चले जा रहा है धर्मांतरण की आग अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं की एक नया मामला सामने आ गया जिसको लेकर आज सुबह  शहर में तनाव का माहौल निर्मित हो गया था  उसी तरह धार्मिक आस्थाओं को भी ठेस पहुंचने की कोशिश की जा रही है। ऐसे एक मामले में कल मध्य रात्रि जिला मुख्यालय के चक्रधर थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित अंबेडकर आवास के पास मंदिर के सामने तुलसी चौरा को तोड़फोड़ करने का आरोप लगता गया है।

जिसे लेकर अंबेडकर आवास के कुछ महिला रह वासियों ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाने में की है उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और हिंदू संगठन कार्यकर्ता मौजूद थे । इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि कल मध्य रात्रि को कुछ अज्ञात असमाजिक तत्वों ने अम्बेडकर आवास के  मंदिर सामने तुलसी चौरा में कार से ठोकर मार दिया और वहां पेशाब कर देने का आरोप लगाया गया है।

जबकि हक़ीक़त क्या है और इसमें कितनी सच्चाई है पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।  इस मामले में अंबेडकर आवास के महिलाओं ने चक्रधर थाने में रिपोर्ट दर्ज करते हुए बताया कि कल रात कुछ अज्ञात सामाजिक तत्वों का हल्ला सुन कर बाहर निकले तो मंदिर का तुलसी चौरा टूटा हुआ था और उनके विरोध करने पर वहां सामाजिक तत्व से बहस होने लगी वे चिल्ला रहे थे और उसी समय उन्होंने पेशाब कर भाग निकले।

सूत्रों की माने तों आरोपी को पुलिस ने पकड़ा :

मंदिर मामले में पुलिस सूत्रों के माने तो चक्रधर नगर पुलिस ने तुलसी चौरा को तोड़ने वाले आरोपी को फिलहाल के राहत में ले लिया है। इसमें बता जा रहा है कि आरोपी आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने गया था और वहां से भागने की हड़बड़ी में गाड़ी बैक करते समय तुलसी चौरा टूट गया।

दूसरे की थी कार
विदित हो की जिस कार के ठोकर से तुलसी चौरा टूट गया । वह कार किसी औऱ की है। जिसे लेकर आरोपी आधी रात को  अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। उक्त गाड़ी को लेकर भी पुलिस ने जांच में ले लिया है।

Related posts

आसमान छूती पेट्रोल की कीमत की चुनौती को देखते हुए, दसवीं पास युवक ज्योतिष कुमार साहू ने निकाला जुगाड़….जानिए आप भी

Aapki Aawaz

जिला जेल में हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…..

PAPPU SONI

आदिवासी समाज के आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान…..

PAPPU SONI

Leave a Comment